उत्तराखण्ड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का जेसीबी इंडिया लि. के साथ समझौता ज्ञापन

देहरादून- 22 अगस्त 2022: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जेसीबी के ग्राहकों को उपस्कर वित्त प्रदान करने के लिए जेसीबी इंडिया लिमिटेड (जेसीबी) के साथ साझेदारी की है . साझेदारी के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जेसीबी ने पारस्परिक रूप से अपने संसाधनों को एक साथ लाने और पारस्परिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ जुड़ने पर सहमति व्यक्त की है. बैंक की व्यापक पहुंच से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जेसीबी दोनों को देश भर में जेसीबी मशीनों के क्रेताओं को सर्वोत्तम पेशकश प्रदान करने में मदद मिलेगी . जेसीबी इंडिया भारत में निर्माण संबंधी उपकरणों का सबसे बड़ा निर्माता है और ग्लोबल जेसीबी समूह यू.के. का हिस्सा है.

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर श्री सी.एम. मिनोचा, मुख्य महाप्रबंधक, एमएसएमई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और श्री अनुज तोमर, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और हेड – रिटेल फाइनेंस, जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने मुंबई में हस्ताक्षर किए.

इस अवसर पर श्री सी.एम.मिनोचा, सीजीएम, एमएसएमई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,  ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए उपस्कर वित्तपोषण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ‘बाजार नेतृत्व के लिए उत्कृष्ट उत्पाद’ के रूप में पहचाना गया है . जेसीबी  इंडिया लिमिटेड के साथ यह गठबंधन  जेसीबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दोनों के ग्राहकों को बैंक की उपस्कर वित्तपोषण योजना  के तहत अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेशकश में सहायता करेगा।

Related posts

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने एच0डी0एफ0सी0 बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया

newsadmin

भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन किया गया

newsadmin

मुख्य सचिव ने वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

newsadmin

Leave a Comment