उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने एच0डी0एफ0सी0 बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को अभिषेक नगर कनखल में एच0डी0एफ0सी0 बैंक की नई शाखा का दीप प्रज्ज्वलित तथा फीता काटकर उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को कनखल के अभिषेक नगर में शाखा खोलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2022-23 में एचडीएफसी की 10 शाखायें खुल चुकी है। इसके अतिरिक्त रूड़की तथा दिल्ली रोड पर भी बैंक नई शाखायें खोलने जा रही है। जिलाधिकारी ने बैंक के उत्तरोत्तर विकास की कामना की।
इस अवसर पर सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी विश्वेशानन्द, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, सर्किल हेड श्री बकुल सिक्का, कलस्टर हैड श्री नितिन खाण्डपुरी, ब्रान्च मैनेजर श्री सौरभ कुमार, श्री पारितोष धस्माना, सुश्री कोमल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्ष्यता में जिला उज्जवला समिति की बैठक सम्पन्न हुई

newsadmin

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी

newsadmin

ओएनजीसी आईपीएसएचईएम गोवा फरवरी में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 की मेजबानी के लिए कर रहा तैयारी

newsadmin

Leave a Comment