उत्तराखण्ड

कार ने युवक को मारी जबरदस्त टक्कर

Neerajtimes.comदेहरादून– प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे आम सी बात हो गई है सायद ही कोई दिन हो जब सड़क दुर्घटना की खबर न हो और इन हादसों की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो रही है। ऐसा ही एक मामला अब देहरादून से सामने आया है। जहां एक युवक को कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह कई फिट हवा में उछल पड़ा इस घटना को देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए ।देहरादून जिले के विकासनगर में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार उड़ाते हुए चली जाती है सहिया बाजार की यह तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं। दरअसल, चकराता के सहिया बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को बेदर्दी से उड़ा दिया।टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उड़ गया जिससे युवक बेहद बुरी तरीके से घायल हो गया है जिसे सैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाजार में जिस किसी ने भी यह वाकया देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान कर रही है।

Related posts

अपर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई

newsadmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

newsadmin

मुख्यमंत्री से मंगलवार को बाजपुर में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों ने भेंट की

newsadmin

Leave a Comment