उत्तराखण्ड

उत्तराखंड प्रदेश में 17 PCS बनेंगे IAS

Neerajtimes.comदेहरादून उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा यानी पीसीएस के 17 अफसर जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस में शामिल हो जाएंगे इन सभी अधिकारियों ने अपना संवर्ग बदलने की सहमति दे दी है। 18 पीसीएस अधिकारियों में से केवल एक अफसर गिरधारी सिंह रावत ने पीसीएस संवर्ग न छोड़ने की वजह से वह आईएएस नहीं बन पाएंगे उन्होंने आईएएस संवर्ग में शामिल होने पर इच्छा पत्र नहीं दिया है। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिए गए हैं लिहाजा अगले कुछ दिनों में राज्य को 17 आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे।जिन अफसरों ने आईएएस बनने के लिए इच्छा पत्र दिया है उनमें मेजर योगेंद्र यादव, उदय राज सिंह, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रयाल, कमेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, आनंद श्रीवास्तव, हरीश कांडपाल, संजय खेतवाल, नवनीत पांडे, मेहरबान बिष्ट, आलोक पांडे, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल, झरना कमठान शामिल है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर आभार व्यक्त किया

newsadmin

बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

admin

मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

newsadmin

Leave a Comment