उत्तराखण्ड

पत्रकार संघ एवं शब्द गंगा मंच द्वारा क्षमा कौशिक को किया सम्मानित

neerajtimes.com हरिद्वार – पत्रकार संघ एवं शब्द गंगा मंच द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में एक काव्य आयोजन के दौरान देहरादून की कवयित्री क्षमा कौशिक

को सम्मानित किया गया। शब्द गंगा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच एवं पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित साहित्य सम्मान एवं काव्य गोष्ठी में आमंत्रण एवं सम्मान देने हेतु अध्यक्ष  के पी सिंह , संस्थापक, संयोजक बृजेन्द्र हर्ष , रविंद्र नाथ कौशिक , सचिव डॉ मेनका त्रिपाठी का हार्दिक आभार । गीत के सशक्त हस्ताक्षर  शुक्ल, ग़जल सम्राट  अंबर खरबंदा , गीतकार शिव मोहन,  कृष्ण सुकुमार  एवं  विजेंद्र शर्मा  के साथ मंच साँझा करने का दुर्लभ संयोग हुआ।

कार्यक्रम में हरिद्वार के कवि साहित्य कारों ने जो शब्द गंगा प्रवाहित की उसमें अवगाहन कर मन आह्लादित एवं पवित्र हो गया। देहरादून से ग़जलकार शादाब अली, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, गीतकार सतीश बंसल एवं मनोरमा नौटियाल  की उत्कृष्ट रचनाओं ने ऐसा समां बाँधा कि मन समय की गति भूल गया।

Related posts

हाउस ऑफ हिमालया के कार्यो को गति देने हेतु प्रत्येक माह समीक्षा बैठक का निर्णय लिया गया

newsadmin

डीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर बांटी दीपावली की खुशी

newsadmin

रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाया ‘जनजाति दिवस’

newsadmin

Leave a Comment