राष्ट्रीय

दीपक सुरजन को प्रेरणा की विनम्र श्रद्धांजलि

neerajtimes.com जबलपुर – देशबंधु समाचार पत्र के प्रधान संपादक दीपक सुरजन का रविवार को अकास्मिक निधन के समाचार से अखबार जगत में शोक का लहर छा गया। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी  प्रेम सोनी बिरसिंहपुर पाली उमरिया मध्यप्रदेश के माध्यम से खबर मिलने पर दुखित हो अपनी विज्ञप्ति जारी कर शोक व्यक्त करते हुए प्रेरणा परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि परम सम्माननीय मायाराम सुरजन ने मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के कई कार्यक्रम में मुझे अपना स्नेह दिया और देशबंधु समाचार पत्र के माध्यम से प्रेरणा संस्था के प्रचार प्रसार में मदद की जो उनके साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक व हिंदी प्रेम की अवर्णनीय मिसाल है। कवि संगम त्रिपाठी ने व्यथित मन से कहा कि आज मैं बिलासपुर प्रवास में हूं और उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सका इसका मुझे खेद और तो और आज लेखनी भी कांप रही है।

Related posts

प्रेरणा ने हिंदी सेवियों को राष्ट्रभाषा सम्मान दिया 

newsadmin

कुकिन्ग कन्वर्जन एवं हेल्पर मानदेय राशि के अभाव में बदहाल स्थिति — धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

धारचूला से कैलाश तक का रहस्यमयी पथ और शास्त्रों में छिपा परम सत्य (कैलाश यात्रा) – रमाकांत पन्त

newsadmin

Leave a Comment