मनोरंजन

वक्त के साँचे मे – ऋतु गुलाटी

वक्त के साँचे मे ढल कर देख ले,

जिंदगी अपनी बदल कर देख ले।

 

सोचते थे संग मिले आपका,

प्यार से यारा पहल कर देख ले।

 

डर गया  तू देख कर  कठिनाइयाँ,

मुश्किलो को तू कुचल कर देख ले।

 

खो गया रास्ता नसींबो से कही,

अब नजारे  भी टहल कर देख ले।

 

आज गैरो ने कहर डाला अजी,

छोड़ बाते *ऋतु  बहल कर देख ले।

– ऋतु गुलाटी..ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

जनवरी आने वाली है – विनोद निराश

newsadmin

“जल संचयन” पर जागरूकता अभियान के तहत “नुक्कड़ नाटक” का किया आयोजन

newsadmin

अलग है – जया भराड़े बड़ोदकर

newsadmin

Leave a Comment