मनोरंजन

गजल – डा किरण मिश्रा

याद आये कोई बात, पुरानी तो बेहिचक कहना,

सहलाये जो शीतल रुत मस्तानी तो बेहिचक कहना।

 

साँझ उतरते ही उतर आऊँ, जो तेरी साँसों में,

महकायें मेरी कुछ बातें तेरी पेशानी तो बेहिचक कहना,।

 

ठहरी सी पलकों में जब कोई ख्वाब पले,

भोर में याद बन जायें कोई कहानी तो बेहिचक कहना।।।

 

बरसने लगे सावन की बदली सी जब दो आँखें,

उतरे नस नस में कोई पीर, पुरानी तो बेहिचक  कहना।

 

उमड़ती काली सी कोई घटा जब दे दिल पर दस्तक,

लाये संदेश पुरवा कोई, सुहानी तो बेहिचक कहना।।

– डा किरणमिश्रा स्वयंसिद्धा, नोएडा , उत्तर प्रदेश

Related posts

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

प्रफुल्लित मन मेरा, ले रहा अंगड़ाईयाँ – सुरेश बन्छोर

newsadmin

भोजपुरी लोक गीत – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

Leave a Comment