उत्तराखण्ड

15 जुलाई से 75 दिन के मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान के दौरान प्रदेश के सभी 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों से प्रिकॉशन डोज

Neerajtimes,com, Dehradun-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने #AmritMahotsav के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई से चलाए जाने वाले 75 दिन के मुफ़्त वैक्सीनेशन अभियान के दौरान, प्रदेश के सभी नागरिकों जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, से नजदीकी सरकारी केंद्रों पर मुफ़्त प्रिकॉशन डोज लगवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि #COVID19 महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी पात्र प्रदेशवासी कोविड प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया।

Related posts

उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिये

newsadmin

स्काईएयर ने रेडक्लिफ लैब्स के साथ उत्तराखंड में ड्रोन से डायग्नोस्टिक सर्विसेज की शुरूआत की

newsadmin

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

newsadmin

Leave a Comment