उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रीना जोशी ने महिला चिकित्सालय पहुंचकर कंबल व् हीटर वितरित किए

पिथौरागढ़- 24/01/2023- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित महिला चिकित्सालय पहुंचकर नवजात शिशुओं को कंबल वितरित किए एवं महिला मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत महिला वार्डों हेतु हीटर वितरित किए! इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए! जिलाधिकारी ने बालिका शिशु को जन्म देने वाली माताओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी तथा प्रेरित किया कि वे अपनी बेटियों का लालन-पालन अच्छे से करें तथा बड़ी होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा भी प्रदान करें!
जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय को 25 कंबल उपलब्ध कराने वाली लक्ष्य महिला सशक्तिकरण समिति पिथौरागढ़ एवं 21 हीटर उपलब्ध कराने वाले राज्य आंदोलनकारी गोपू मैहर के परोपकारी कार्यों की सराहना की! जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कन्या भ्रूण हत्या न हो इसके लिए भी जनपद के सभी सामाजिक संगठन एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर आगे आयें!
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एस हयांकी उपस्थित थे!

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया

newsadmin

एक्सपीरियन टैक्‍नोलॉजीज़ वैश्विक विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश और 1,500 आईटी पेशेवरों की नियुक्ति करेगी

newsadmin

अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम

newsadmin

Leave a Comment