उत्तराखण्ड

प्रदेश में इस दिन के लिए रेड अलर्ट हुआ जारी

Neerajtimes.com,देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों को सावधान किया जाए। पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। लिहाजा 19 जुलाई को मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है रेड अलर्ट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को अमल में लाने की सलाह दी है ।

Related posts

15 अगस्त से पहले एक सप्ताह चलेगा स्वच्छता अभियान

newsadmin

सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के निर्देश दिए

newsadmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

newsadmin

Leave a Comment