क्राइम

मासूम को मारने की साजिश नाकाम

Neerajtimes.com छपरा-  बिहार के छपरा से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. मामला एक मासूम बच्ची को जिंदा दफनाने का है. जिंदा दफन करने के बाद आरोपी गायब हो गए. लेकिन कहते हैं ना, जाको राखे साइयां मार सके ना कोई. बच्ची की सांस जमीन के अंदर भी चल रही थी. वह जब करवट बदल रही थी, ऊपर की जमीन हिल रही थी. उसके बाद जब बच्ची को जमीन के अंदर से निकाला गया और तीन साल की बच्ची ने जो कहा, उसे सुनकर किसी की रूह कांप जाएगी. मौत को मात देने वाली मासूम ने बताया कि उसकी मां और नानी ने उसके मुंह में मिट्टी डाली और उसके बाद उसे दफना दिया. ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं की मदद से उसकी जान बच पाई. यह घटना कोपा मरहा नदी के किनारे कब्रिस्तान की है. स्थानीय महिलाएं घरेलू काम से वहां पहुंची थीं. अचानक उन्होंने देखा कि एक जगह की मिट्टी हिल रही है. उसके बाद उन्होंने हल्ला मचाया और ग्रामीणों को बुलाया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस को बच्ची अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही है. पुलिस का कहना है कि दफनाने की घटना तत्काल की रही होगी, इसलिए बच्ची बच गई. पूरे मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय थानाध्यक्ष और एएसआई रविंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. बच्ची का कहना है कि उसकी मां उसे घुमाने लाई थी. बच्ची ने अपने मां का नाम रेखा देवी और पिता का नाम राजू शर्मा बताया है. वह काफी रो रही है. उसने साफ कहा कि उसके मुंह में मिट्टी भरने के बाद उसे दबा दिया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों को रेखा देवी और राजू शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया है. बच्ची का इलाज जारी है.

Related posts

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : रेलवे की भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जा, कब्जाधारी रोहिंग्या व घुसपैठिए हो सकते हैं।

newsadmin

FIR कराकर बयानों से मुकरने वाले नंदलाल को साढ़े 3 साल की सजा,10 हजार रुपये का अर्थदंड

newsadmin

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदौली का असमाजिक तत्वों ने खिड़की को तोड़ा

newsadmin

Leave a Comment