मनोरंजन

मासिक ई- पत्रिका के 38 वाँ अंक का विमोचन एवं काव्य पाठ

neerajtimes.com पंजाब – आभासी माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सामायिक परिवेश पंजाब अध्याय द्वारा  मासिक ई -पत्रिका का 38 वाँ अंक जुलाई 2022  का भव्य विमोचन समारोह तथा काव्य संध्या का सफल आयोजन किया गया ।

समारोह के प्रथम चरण में पटल की अध्यक्षा सुश्री ममता मेहरोत्रा ने सभी उपस्थित काव्य प्रेमी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया. वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार  अशोक गोयल ने सामयिक परिवेश पत्रिका के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला. पुनश्च डॉ. शैलेन्द्र सरगम  ने पटल की उपलब्धियों की संक्षिप्त रुपरेखा प्रस्तुत की. फूलचंद्र विश्वकर्मा ने ई -पत्रिका की विहंगम समीक्षा की. ई – पत्रिका में निहित रचनाओं की समीक्षा करते हुए उसे बहु आयामी तथा समाजोपयोगी बताया. त्रिलोचन लोची  ने सामयिक परिवेश पत्रिका पटल की सराहना करते हुए पंजाबी गीत एवं गजल प्रस्तुत किए. इस भाग का संचालन डॉ. मुनीषा शर्मा ने किया.

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार समारोह के दूसरे चरण में काव्य संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल, डॉ. मनप्रीत कौर, सुश्री छाया शर्मा, सुश्री जसबिन्दर कौर, सुश्री अलका शर्मा, सुश्री मोनिका कटारिया, सुश्री ज्योति बजाज़, सुश्री अनु पुरी, रवीन्द्र कुमार शर्मा, गुरबचन पटेल, फूलचन्द्र विश्वकर्मा,  शैलेन्द्र सरगम, सुश्री पूनम सपरा आदि कवि कवयित्रियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया.

इस समारोह के मुख्य अतिथि  त्रिलोचन लोची, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनप्रीत कौर तथा राष्ट्रीय कवि एवं आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। समारोह का संचालन सुश्री पूनम सपरा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का शुभ समापन हुआ।

Related posts

विशाल लोधी कबीर कोहिनूर अवार्ड से सम्मानित

newsadmin

सरल विरल बनें – सुनील गुप्ता

newsadmin

जय कन्हैयालाल की – कालिका प्रसाद

newsadmin

Leave a Comment