मनोरंजन

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

जिंदगी को आजमाया था नहीं,

आदमी का प्यार पाया था नहीं।

 

खुद खुशी में रातदिन रहते कभी,

गैर को अपना बनाया था नहीं।

 

रातदिन की चाँदनी यह जिंदगी,

उलफतों से दिल लगाया था नहीं।

 

दर्द के आगोश में अब जी रहें,

आँख से आँसू बहाया था नहीं।

 

गर्म सी बहती हवा चारो तरफ,

गम खुशी अपना बताया था नहीं।

 

ले रहीं है इम्तिहाँ यह जिंदगी,

आफतों ने गम जताया था नहीं।

 

‘अनि’ खड़ा अंजान सा दहलीज पे,

इस तरह रिश्ता निभाया था नहीं।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई देहरादून का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

newsadmin

परमात्मा से मिलने की विधि – मुकेश मोदी

newsadmin

कविता – सविता सिंह

newsadmin

Leave a Comment