मनोरंजन

धरती पर देहदान से बड़ा कोई दान नहीं : मिस इंडिया डॉ रागिनी पाण्डेय

neerajtimes.com गोरखपुर। धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि आनरेरी डॉ. सौरभ पाण्डेय एवम उनकी धर्मपत्नी मिसेज इंडिया 2022 ऑनरेरी डॉ. रागिनी पाण्डेय अपने विवाह की वर्षगांठ 2 जून 2022 को पूर्वाह्न 11बजे आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) गोरखपुर में देहदान संकल्प लेंगे। देहदान का संकल्प लेने के बाद  युवा दम्पति आम जनमानस को देहदान करने के लिए जागरूक करेंगे। एम्स के एनोटॉमी विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो.डॉ. विवेक मिश्रा द्वारा देहदान हेतु संकल्प का प्रपत्र प्राप्त कर लिया गया है।

इस युवा दम्पत्ति द्वारा देहदान का संकल्प इतिहास बनाते हुए समाज को देहदान हेतु प्रेरित करने का कार्य करेगा। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर मानवता  एवम सर्वधर्म सदभाव के लिए ख्याति प्राप्त संगठन धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख  बेहद चर्चित शख्शियत सौहार्द शिरोमणि डॉ.सौरभ पाण्डेय एवम  मिसेज इंडिया 2022 डॉ. रागिनी पाण्डेय अपने सामाजिक कार्यो के लिए दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके है। उक्त जानकारी डॉ सौरभ पाण्डेय व डॉ रागिनी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दी।

Related posts

अनूठी रचना की प्रस्तुति कर डॉ अणिमा श्रीवास्तव ने मोहा सबका मन

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

शब्द महिमा – कालिका प्रसाद

newsadmin

Leave a Comment