मनोरंजन

‘माँ:अप्रतिम-अनमोल रिश्ता’ पर विजेता बने गोपाल मोहन मिश्र व डॉ. कुमारी कुन्दन

Vivratidarpan.com इंदौर (मप्र)। हिंदी लेखन को बढ़ावा एवं सम्मान देने के लिए सतत प्रयास के तहत हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा 44 वीं स्पर्धा ‘माँ: अप्रतिम-अनमोल रिश्ता’ (मातृ दिवस विशेष) विषय पर कराई गई। इसमें गोपाल मोहन मिश्र ने पहला और डॉ. कुमारी कुन्दन ने दूजा स्थान प्राप्त किया है।

स्पर्धा के परिणाम जारी करते हुए मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने यह जानकारी दी। आपने बताया कि, प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने पद्य में ‘याद मुझे तू आती माँ’ पर गोपाल मोहन मिश्र (बिहार) को प्रथम विजेता घोषित किया है। इसी तरह श्रेष्ठ रचना ‘वात्सल्य से भरा पिटारा’ के लिए डॉ. कुन्दन (बिहार) और ‘माँ को शत्-शत् प्रणाम’ पर डॉ. धारा वल्लभ पाण्डेय (उत्तराखंड) को तृतीय स्थान दिया गया है।

श्रीमती जैन ने बताया कि,149 करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं 7 सम्मान पाने वाले इस मंच की संयोजक सम्पादक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार) एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ (छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी ।

Related posts

पंजाब में कुत्तों के आतंक से जनता परेशान – सुभाष आनंद

newsadmin

अब कहाँ प्यार की दोस्ती है – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

आस्था का प्रतीक-सिद्धपीठ कालीमठ – विनोद कुमार गोयल एडवोकेट

newsadmin

Leave a Comment