क्राइम

देवबंद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

neerajtimes.com देवबंद (सहारनपुर)। अपराधियों की धरपकड़ और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव स्थित घर से हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदभर में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में देवबंद पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने संजय पुंडीर पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम रणखंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 22/06, धारा 379/411 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज है। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सहारनपुर की अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने वारंट के अनुपालन में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
निरीक्षक अवधेश कुमार,   हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार,   कांस्टेबल खिलेन्द्र सिंह
रिपोर्टर: महताब आज़ाद

Related posts

पाकिस्तान के मदरसों में बच्चों को आतंकवादी बनाने का षड्यंत्र – सुभाष आनंद

newsadmin

समाजिक तत्वों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तोड़ी खिड़की – प्रकाश कुमार राय

newsadmin

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी

newsadmin

Leave a Comment