मनोरंजन

रुक्मिणी-सदृश रूप – सविता सिंह

संग तेरे महक उठती हूँ
पतित धरा पर जब तू होती,
बजती नूपुर-कणिका रोती।
सुरभित गृह-आँगन अति पावन,
रुक्मिणी-सदृश रूप सुहावन॥
तेरी मन्द सुगन्ध सलोनी,
हरती मम उर-पीर अनहोनी।
जन्मान्तर का नाता पावन,
तुमसे प्रियवर! अति मनभावन॥
चहक उठूँ मैं, महक उठूँ प्रिय,
संसृति के सब दुःख बिसराकर।।
क्षण-दो-क्षण जी लें हम दोनों,
तेरी करुणा-छाया पाकर॥
– सविता सिंह ‘मीरा’, जमशेदपुर

Related posts

कहानिका कवि सम्मेलन रांची झारखंड में हुआ संपन्न

newsadmin

खुशी हो या गम सेल्फी हो हरदम (व्यंग्य) –  सुधाकर आशावादी

newsadmin

वीर शिवा रण बाँकुरा – प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment