राष्ट्रीय

पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, छह माह पर होगी कार्यशाला

neerajtimes.com बगहा ( डॉ अनमोल कुमार ) । ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सरकारी सुविधाओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आवाज बुलंद करेगा. पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से रविवार को प्रखंड बगहा-दो के सभागार में एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी ने की, जबकि संचालन चंद्रभूषण शांडिल्य ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी जयनेंद्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.बैठक में संगठन के विस्तार, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं, पेंशन योजना और सरकारी सुविधाओं का लाभ पत्रकारों तक पहुंचाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि बगहा पुलिस जिले के बगहा, रामनगर, पिपरासी, मधुबनी, भितहा और ठकरहा में संगठन की बैठकें आयोजित की जाएंगी. साथ ही पत्रकारों को नई तकनीक, डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप से अवगत कराने के लिए प्रत्येक छह माह पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी.जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना है. प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों की सदस्यता को लेकर भी स्पष्ट नीति का पालन करने की आवश्यकता है. संगठन के मंत्री अबू साबिर ने कहा कि एसोसिएशन में कोई सदस्य छोटा या बड़ा नहीं है. संगठन की पहचान सभी सदस्यों की एकजुटता और उनके कार्यों से बनती है.वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक माधवेन्द्र पांडेय ने कहा कि डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रिंट मीडिया के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं. ऐसे में पत्रकारों के लिए नियमित कार्यशाला जरूरी है.उन्होंने पत्रकारों से तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता करने की अपील करते हुए ग्रामीण पत्रकारों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की.
बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अरविंद नाथ तिवारी ने कहा कि पत्रकार की कलम में व्यवस्था और सत्ता को प्रभावित करने की ताकत होती है. स्वतंत्रता सेनानी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार निर्भीकता और सच्चाई है. उन्होंने पत्रकार पेंशन योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घोषणा के बावजूद बहुत कम पत्रकारों को इसका लाभ मिल रहा है. ग्रामीण पत्रकारों को भी पेंशन योजना से जोड़ने के लिए संगठन स्थानीय से प्रदेश स्तर तक प्रस्ताव तैयार कर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेगा.
बैठक में महावीर अग्रवाल, बगहा अनुमंडल प्रभारी शिव तिवारी, मो अब्बू साबीर,
संदीप चित्रांश, नरेंद्र पांडेय, नीरज मिश्रा, विवेक पांडेय, शमशाद अंसारी, अमन यादव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Related posts

जय जगत, विश्व शान्ति और ग्राम स्वराज्य से स्वस्थ्य समाज स्थापित होगा – आचार्य धर्मेन्द्र

newsadmin

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

newsadmin

मुख्य जिला शिक्षाधिकारी की पदोन्नति पर शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने दी बधाई

newsadmin

Leave a Comment