neerajtimes.com सिमरा, बन्दरा (मुजफ्फरपुर)। समग्र शिक्षा, बिहार (बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्) के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव 2026 में राजकीयकृत श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा, बन्दरा की छात्राओं ने अपनी सुरमयी प्रतिभा से विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। समूह गायन प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राएँ संध्या, महिमा, सुहानी और वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी साधना, समर्पण एवं सामूहिक एकता का सुंदर परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संगीत शिक्षक गौरव ज्ञान ने विजेता छात्राओं को हार्दिक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और संगीत के प्रति समर्पण का प्रतिफल बताया। यह सफलता न केवल छात्राओं की प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और शिक्षा के माध्यम से संस्कार एवं सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने का भी प्रतीक है। रिपोर्ट-कुमार संदीप
previous post