राष्ट्रीय

सत्य-विजय साहित्यिक शिल्पी सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव

neerajtimes.com मुंगेली। राजश्री राष्ट्रीय साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर साहित्य सृजन प्रतियोगिता 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा विजय पर्व विषय के तहत कविताएँ आमंत्रित किया गया। इस अकादमी के संस्थापक राजेन्द्र राज, संरक्षक तान्या मिश्रा, महानिदेशक नीरजा खरे, उप महानिदेशक एवं आयोजक चन्नीलाल श्रीवास्तव, महासचिव दमयंती जोशी, महामंत्री भयंकर बोस, अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी, आयोजिका डॉ. अंजू पाठक हैं। इस प्रतियोगिता में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति के द्वारा अपनी स्वरचित कविता तँय प्रभु राम जइसन बन को प्रस्तुत किया गया। अकादमी की ओर से कवि यादव को प्रेरणादायक उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु दोनों कविताओं के लिए सिद्धिदात्री काव्य शिरोमणि सम्मान और सत्य-विजय साहित्यिक शिल्पी सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, अनुराग बघेल ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

 

 

Related posts

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने सुभाष राय के पुत्र अंकुश राज के आकस्मिक निधन पर दी सांत्वना

newsadmin

मानव सेवा समिति द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित – धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

मिहीका वर्मा (जीनी) ने की लाजवाब चित्रकारी : गुरुदीन वर्मा

newsadmin

Leave a Comment