मनोरंजन

श्याम नहीं माने – श्याम कुंवर भारती

बात श्याम मोरी नहीं माने

मथुरा चले गये नैना झरे अरे र र र।

हाल दिल निष्ठुर नहीं जाने,

मोहे छोड़ गये न चैना पड़े अरे र र र।

 

नैन मिलाया चैन चुराया चित चोर श्याम।

दिल लगाया अपना बनाया मन मीत श्याम।

यमुना तट पनघट धुन बंसी बजे अरे र र र।

बात श्याम मोरी नहीं माने।

 

रची रची मै सिंगार करी बैरी न नजर फ़िरी ।

आंखन अंजन गजरा लड़ी, श्याम पिया आगन गिरी।

गोरी राधिका सवरियां बिना बनी बावरिया फिरे अरे र र र र।

बात श्याम मोरी नहीं माने।

 

झटक मटक मैं राह चली भरी गगरी पिया चाह चली।

श्याम सवरिया बजाई बांसुरिया हिया आह चली।

दिल तोड़ गये पलट फिर न पलटे अरे र र र र।

बात श्याम मोरी नहीं माने।

-श्याम कुंवर भारती,बोकारो,झारखंड, माॅब.9955509286

Related posts

मनहरण घनाक्षरी – मधु शुक्ला

newsadmin

मिशन सशक्तिकरण समिति के द्वारा “कहानी अनकही” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

newsadmin

यौवन मारेला किलकारी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment