मनोरंजन

डांडिया और गरबा (नवरात्रि की छटा) – सुनील गुप्ता

  ( 1 ) छायी चहुँओर है

    नवरात्रि की छटा !

    खेलें सब मिलके..,

    डांडिया और गरबा !!

( 2 ) माँ के नवरुप

     शक्ति की महिमा !

     नाचें भक्त खेलते..,

     सारा जन-मन झूमा  !!

( 3 ) दुर्गा की भक्ति

     लोक संस्कृति मिलन !

     सम्पूर्ण माहौल में….,

     छाए हैं अद्भुत रंग  !!

( 4 ) ढोल थाप पर

     पहने चनिया-चोली !

     डांडिया छड़ी घुमाते..,

     थिरके नर-नारी  !!

( 5 ) तारा विन श्याम

     ढोली ढोल बाजे !

     लेकर राधा नाम..,

     पंखिड़ा उडी जाजे  !!

– सुनील गुप्ता

जयपुर,राजस्थान |

Related posts

गजल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

कान्हा की सीख – कालिका प्रसाद

newsadmin

दिल को चुराया नहीं होता – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment