राष्ट्रीय

डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को मिलेगा ‘वेदमूर्ति सारस्वत मनीषा सम्मान’

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर। भारतीय ज्ञान-दर्शन, साहित्य एवं वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के प्रखर मनीषी डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को उनके बहुमूल्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए ‘वेदमूर्ति सारस्वत मनीषा सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
अखिल भारतीय तुलसी साहित्य विकास एवं नव काव्य सृजन परिषद, रैनी, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास एवं अध्यात्म के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय अवदान का साहित्यिक अभिनंदन है। परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष विद्यावाचस्पति डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने बताया कि जनवरी 2027 में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में उन्हें विधिवत सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. उपाध्याय ने साहित्य, धर्म, अध्यात्म, भारतीय ज्ञान-दर्शन एवं पौराणिक आख्यानों पर अनेक पुस्तकों की रचना की है, जिनमें 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यह सम्मान भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति उनकी साधना, सृजनशीलता और बौद्धिक योगदान का गौरवपूर्ण अभिनंदन है। रिपोर्ट-कुमार संदीप

Related posts

शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – महेंद्र कुमार मेवाड़ा

newsadmin

संवैधानिक संस्थाओं के सम्मुख यक्ष प्रश्न – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

मकस कहानिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने जमकर बरसाये होली के रंग

newsadmin

Leave a Comment