( 1 ) ओ माँ
तुझी पे है विश्वास..,
तेरी महिमा है अपरम्पार !!
( 2 ) तू है
तो मिले प्रेम कृपा..,
माँ दृष्टिमें बसा सुखसागर !!
( 3 ) मेरा भरोसा
है तुझी से आस..,
माँ तुझसे सुखमय परिवार !!
( 4 ) तेरे आनेसे
सजे हैं नव द्वार..,
माँ तुझसे जीवन श्रृंगार !!
( 5 ) तेरा स्वरूप
बसाए चले है आत्मा..,
माँ तू है जीवनसार !!
( 6 ) माँ तुझसे
है खुशी का आगाज..,
आँचल में तेरे समाया संसार !!
( 7 ) माँ थामले
मेरे जीवन की पतवार..,
तू ले चले भवसागर पार !!
सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |