है हारे का सहारा
प्रिय बाबा श्याम हमारा !
जपें हरि नाम तुम्हारा..,
सतत मन ये हमारा !! १ !!
बसे हो हर धड़कन
गाते गीत भजन हम !
चले हर्षाता ये जीवन..,
करें तुम्हारा ही स्मरण !! २ !!
चले आए तेरे द्वारे
गाते हरि भजन प्यारे !
निशान हाथों में थामे..,
मन राधा श्याम पुकारे !! ३ !!
खाटू दर्शन को आतुर
चले आए भागे दौड़े !
बाबा श्याम की खातिर..,
सभी काम भी छोड़े !! ४ !!
करे जो दर्शन मनोहारी
बसाए हिय प्यारी मूरत !
हों सभी मनोकामनाएं पूरी..,
चले आए जो पैदल चलत !! ५ !!
-सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |