राष्ट्रीय

संस्कारधानी के वरिष्ठ कवि भगवत दुबे को स्मारिका समर्पित

neerajtimes,com जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित हिंदी सम्मेलन मथुरा में स्मारिका अक्षवी का विमोचन किया गया। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि अक्षवी स्मारिका की संपादक सीमा शर्मा मेरठ व संयोजन प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली ने किया। अक्षवी स्मारिका की प्रबंध संपादक सिद्धेश्वरी सराफ शीलू है। अक्षवी स्मारिका माता पिता पर समर्पित की गई है।
अक्षवी स्मारिका सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार हिंदी प्रेमी आचार्य भगवत दुबे जी को भेंट की। चर्चा के दौरान सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने मथुरा में आयोजित हिन्दी सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। आचार्य भगवत दुबे जी ने सिद्धेश्वरी सराफ शीलू को आयोजन के सफल संचालन की बधाई दी व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के हिंदी राष्ट्रभाषा अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके पुत्र उपस्थित रहे।

Related posts

पीड़ित प्रधानाचायों को तबादलों में छुट दी जाये – गहलोत

newsadmin

19 वर्षीय ऋत्विक संजीवी ने बैडमिंटन पुरुष एकल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

newsadmin

मानस मर्मज्ञ कवि डॉ. शिवनाथ सिंह के जन्म दिवस पर भव्य काव्योत्सव संपन्न

newsadmin

Leave a Comment