खेल राष्ट्रीय

19 वर्षीय ऋत्विक संजीवी ने बैडमिंटन पुरुष एकल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

देहरादून– 31 दिसंबर 2022: तमिलनाडु के ऋत्विक संजीवी, उम्र 19 वर्ष, ने अपना प्रशिक्षण हेटसन बैडमिंटन सेंटरथिरुथंगल से प्राप्त करते हुएसतीश कुमार को बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 के योनेक्स – सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग के फाइनल में 21-1821-14 से हराया। उन्होंने राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के पुरुष एकल खिताब जीत हासिल करते हुए तमिलनाडु के पहले खिलाड़ी बनकर फिर से इतिहास रच दिया है।

 

ऋत्विक ने पिछली बार 2019 में नेशनल चैंपियनशिप में अंडर 17 बॉयज सिंगल्स का खिताब जीता थाऐसा करने वाले वह तमिलनाडु के पहले खिलाड़ी भी हैं।

 

वह दिसंबर 2021 में आयोजित बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में भी उपविजेता रहे, जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागी शामिल हुए थे।

 

इस अवसर पर बोलते हुए हेटसन बैडमिंटन सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक (चीफ मेंटर) अजीत हरिदास ने कहायह एक बड़ी उपलब्धि है और हमें ऋत्विक पर बेहद गर्व है। कोचिंग स्टाफ की मदद और उनकी प्रशिक्षण की विधि के साथ समर्पित लगातार कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। हमें खुशी है कि उन्हें उनकी क्षमता के लिए पुरस्कृत किया गया है। हम विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को खोजने के लिए अपनी यात्रा जारी रखेंगेउन्हें पेशेवर प्रशिक्षण के लिए एक मंच प्रदान करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

Related posts

किंग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित हुई निक्की शर्मा

newsadmin

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर भड़के, यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका

admin

पीएम नरेन्द्र मोदी महराजगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित

admin

Leave a Comment