मनोरंजन

जीवन संघर्ष – नीलांजना गुप्ता

जीवन का सफर

तय तो सभी करते हैं

कोई हँसकर, कोई रोकर

मधु की चाह में

भटकता हुआ मन

न जाने कितनी बार

करता है विषपान

कुछ पाने की चाह में

बार बार सहता हैं अपमान

मुस्कराते चेहरों के पीछे

छिपी हैं कितनी पीड़ाएँ

तिल-तिल कर जल रहीं हैं

अरमानों की ज्वालाएं

ओह मानव !

फिर भी स्वीकारता है क्रन्दन

जन्म और मृत्यु का

करता है अभिनन्दन!

– नीलांजना गुप्ता, बाँदा, उत्तर प्रदेश

 

 

Related posts

बाबा विश्वनाथ की नगरी में ‘हुआ गंगांजलि’ साझा काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण

newsadmin

अथाह मेहनत और अनंत समर्पण का दूसरा नाम अमिताभ बच्चन -मुकेश कबीर

newsadmin

मां तेरा गुणगान करूं – कालिका प्रसाद

newsadmin

Leave a Comment