राष्ट्रीय

पारिवारिक साहित्य प्रकोष्ठ ने पंकज बुरहानपुरी के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की

neerajtimes.com जबलपुर – जबलपुर संस्कारधानी में पंकज बुरहानपुरी ( डॉ यमुना प्रसाद दुबे ) गंगा जमुना के तट से पधारे वरिष्ठ कवि के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार उपस्थित रहे। निरंजन द्विवेदी वत्स, कवि संगम त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, मदन श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह ठाकुर, एम. पी. सिंह ‘ निकुंज’, मानसिंह ‘ दीपक ‘ , सुनील सिंह तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गीत और गज़लों के दौर में बहुत सुन्दर रचनाएं प्रस्तुत की गयीं।
कवि श्री पंकज बुरहानपुरी जी ने अपने गीतों से आयोजन को ऊंचाईयों तक पहुंचाया।
वरिष्ठ कवि श्री विजय विश्वकर्मा के संचालन में गीत ग़ज़ल हास्य व्यंग की रचनाएं प्रवाहित हुई। आभार प्रकाश सिंह ठाकुर ने अभिव्यक्त किया।

Related posts

कवयित्री जयपूर्णा विश्वकर्मा की किताब मन की बांसुरी का विमोचन होगा – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

संकल्प, साधना, सेवा और समर्पण का प्रतीक है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ – विष्णु दत्त शर्मा

newsadmin

आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्य धारा रामपुर द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment