उत्तर प्रदेश

देवबंद में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

neerajtimes.comदेवबंद — भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों ने किसानों एवं आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी देवबंद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि तहसील देवबंद के कुछ लेखपाल भोले-भाले किसानों को आपस में विवाद में उलझाकर उनका शोषण कर रहे हैं। कृषि भूमि की पैमाइश के लिए कथित रूप से निजी व्यक्तियों को लगाया गया है, जो किसानों से पैमाइश के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही करते हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा संबंधित व्यक्तियों को तत्काल हटाने की मांग की।
इसके अलावा तहसील संग्रह कार्यालय के संग्रह अमीनों पर झूठी रिकवरी रिपोर्ट लगाकर मामलों को लंबित रखने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व परिषद, लखनऊ के आदेशों के बावजूद भवन धनराशि से संबंधित रिकवरी प्रकरण लंबित पड़े हैं। संगठन ने अमीनों की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
किसान यूनियन ने देवबंद फ्लाईओवर के नीचे फैले अतिक्रमण को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। साथ ही फ्लाईओवर में बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप टूटे होने के कारण बारिश का पानी नीचे गुजरने वाले लोगों पर गिरता है। संगठन ने बरसात से पहले पाइपों को बदलवाने की मांग की।
ज्ञापन में भयाला रोड पर निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर के कारण पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से भयाला फाटक बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया किसानों का कहना हे कि इससे स्थानीय लोगों को शहर आने जाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है उन्हें राहत के लिए फाटक की एक साइड खोलने की मांग की
संगठन ने आरोप लगाया कि तहसील देवबंद में लेखपाल कानूनगो ओर अमीन किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन्हें टालते रहते हे ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई
ज्ञापन में शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक तथा ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा पहलुओं को पहुंचाई जा रहे नुकसान के भी उल्लेख किया गया है
संगठन ने ग्रामीण क्षेत्र में आवरा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंच जा रहे नुकसान का भी उल्लेख किया गया संगठन ने प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
इसके अलावा किसानों की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कथित कब्जों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं संगठन ने भू माफियाओं के द्वारा किए गए कथित कब्जों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं संगठन ने भू माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

रोहिला क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भेजा ज्ञापन

newsadmin

देवबन्द क्षेत्र के गांव साधारणपुर में हुई “मनमौजी छोरा” देहाती फिल्म की शूटिंग

newsadmin

पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment