राष्ट्रीय

शिक्षा का उद्देश्य बेहतर इंसान बनाना है : मो० मेराज

 

दि ग्राम टुडे  (कुमार संदीप)  मुजफ्फरपुर – बिहार राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल, विद्यापतिनगर के प्रधान शिक्षक मो० मेराज ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनाना है। कुमार संदीप से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षक का आचरण ही विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी सीख होता है। उन्होंने विद्यार्थियों में बढ़ते मोबाइल और सोशल मीडिया के प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें पुस्तकों तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।मो० मेराज ने कहा कि अधिकांश शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं तथा समाज में उन्हें आज भी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रगति और सफलता ही एक शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि और प्रेरणा होती है।

Related posts

कश्मीर में आतंकियों को पनाह देने वालों की संपत्ति की जा रही अटैच

admin

उप विकास आयुक्त के निदेश पर वित्त आयोग की हुई बैठक

newsadmin

सशक्त हस्ताक्षर संस्था के आयोजन में गंगांजलि का लोकार्पण

newsadmin

Leave a Comment