मनोरंजन

सार्थक उद्देश्य – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

मनुज को नित्य जीवन में सही व्यवहार रखना है।

शुचित हों कर्म मानव सही आचार रखना है।

कभी भी भूल से कोई न गंदा कर्म हो सबसे,

सकल सुख शांति से भरपूर यह संसार रखना है।

 

बुराई जो दिखे कोई शमन उसका हमें करना।

समस्या सामने आये उसी ओर ध्यान नित धरना।

चुने वह युक्ति हम जिससे सदा आसन हो मुश्किल,

जगत के दीन-दुखियों की हमेशा पीर को हरना।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

पाषाण हूँ मैं – अनुराधा पांडेय

newsadmin

साहित्यिक साधना के प्रखर साधक हैं यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव – शिखा गोस्वामी

newsadmin

गजल – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment