उत्तर प्रदेश

मीडिया प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त देवबंद के इंस्पेक्टर कपिल देव का किया स्वागत

neerajtimes.com देवबंद — प्रेस क्लब अध्यक्ष मुमताज़ मलिक के नेतृत्व में नगर के मीडिया प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त इंस्पेक्टर कपिल देव से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि इंस्पेक्टर कपिल देव के नेतृत्व में देवबंद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
मीडिया प्रतिनिधियों ने कहा कि देवबंद संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंस्पेक्टर कपिल देव निष्पक्ष एवं सख्त कार्यशैली के माध्यम से अपराध मुक्त वातावरण बनाने में सफल होंगे।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर कपिल देव ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और मीडिया के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।
इस दौरान शाह अलर्ट के जिला ब्यूरो चीफ सिकंदर अली, राजकुमार जाटव, ओमबीर सिंह, हसनैन गौड़, महताब आजाद पत्रकार शामिल रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड टॉपर का खिताब

newsadmin

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अयोध्या में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

newsadmin

सिटीजन क्लब के वार्षिक चुनाव में गुरजोत सेठी अध्यक्ष व अब्दुल हादि बने सचिव

newsadmin

Leave a Comment