उत्तर प्रदेश

लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर एस.डी.ओ. को सौंपा ज्ञापन

neerajtimes.com देवबंद — काॅलोनी में हादसों को दावत दे रहे लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर कालोनी वासियों ने एस.डी.ओ. को ज्ञापन सौंपा। एस.डी.ओ. को सौंपे ज्ञापन में रेलवे रोड़ स्थित दुर्गा कालोनी वासियों ने बताया कि कालोनी में बिजली के तार अव्यवस्थित व जर्जर स्थिति में नीचे लटके पड़े है। जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। तेज हवा चलने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कॉलोनी वासियों ने एसडीओ से तारों को व्यवस्थित करके कालोनी को सुरक्षित करने की मांग की। इस दौरान श्रीनिवास त्यागी, गौरव शर्मा, राजेश ऋषि, दीपक राणा, योगेंद्र यादव, जितेंद्र गोयल, गगनदीप सिंह, मनोज राणा आदि मौजूद रहे।       रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

आइडियल पब्लिक स्कूल के मेघावी छात्र/छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रणाम पत्र सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित!

newsadmin

मंकी पाक्स को को देखते हुए उत्तर प्रदेश बधाई सतर्कता

newsadmin

मानव कल्याण मंच संस्था द्वारा निर्धन व असहाय लोगों को गर्म कपडे वितरित किए

newsadmin

Leave a Comment