उत्तर प्रदेश

लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर एस.डी.ओ. को सौंपा ज्ञापन

neerajtimes.com देवबंद — काॅलोनी में हादसों को दावत दे रहे लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर कालोनी वासियों ने एस.डी.ओ. को ज्ञापन सौंपा। एस.डी.ओ. को सौंपे ज्ञापन में रेलवे रोड़ स्थित दुर्गा कालोनी वासियों ने बताया कि कालोनी में बिजली के तार अव्यवस्थित व जर्जर स्थिति में नीचे लटके पड़े है। जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। तेज हवा चलने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कॉलोनी वासियों ने एसडीओ से तारों को व्यवस्थित करके कालोनी को सुरक्षित करने की मांग की। इस दौरान श्रीनिवास त्यागी, गौरव शर्मा, राजेश ऋषि, दीपक राणा, योगेंद्र यादव, जितेंद्र गोयल, गगनदीप सिंह, मनोज राणा आदि मौजूद रहे।       रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

हरिकमल दर्पण का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

newsadmin

कारगिल विजय दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

newsadmin

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल

newsadmin

Leave a Comment