मनोरंजन

जय श्री राधेकृष्ण – सुनील गुप्ता

( 1 ) जय श्री राधेकृष्ण जी

बोलो श्री श्यामा श्याम जी  !

वृन्दावन के बांके बिहारी..,

रास राचाएं संग राधे जी !!

( 2 ) जय श्री राधे-राधे कहते

तन-मन जीवन डोले जी  !

चलो श्रीजी के दर्शन करलें..,

सुनलें कृष्ण की मुरलिया जी !!

( 3 ) बरसाने की मौज मस्ती

चले जीवन में रंग भरते जी !

ग्वाल गोपाल संग खेलती..,

भाए जोड़ी श्रीराधे श्याम की  !!

( 4 ) भाव विभोर हो कृष्ण बजावें

सुन बांसुरी नाचें श्रीराधाजी  !

वृन्दावन की कुंजगलियों में..,

फूल बरसाए खेलें मिलके जी !!

( 5 ) श्री योगेशं संग राधा मुस्काती

चले प्रेम आनंद खिलखिलाते जी !

बन जाए जीवन की भोर सुहानी..,

जब चलें कहते श्री राधेकृष्ण जी !!

– सुनील गुप्ता,जयपुर,राजस्थान |

Related posts

दहक जाए ना फिर अनल – सविता सिंह

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

प्रवीण मुक्तक – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment