उत्तर प्रदेश

गुरूद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

neerajtimes.com देवबंद – सिविल कोर्ट देवबंद के न्यायिक अधिकारियों को गुरूद्वारा साहिब में सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार की रात गुरूद्वारा साहिब में आायोजित कार्यक्रम में सिविल कोर्ट के ए.डी.जे. वी.के.वासवानी ने कहा कि वह बचपन में पाउंटा साहिब में दर्शन के लिए जाया करते थे। देवबंद में उनका दो वर्षों का कार्यकाल यादगार रहा। गुरूओं के बताए मार्ग पर चलते हुए न्याय करने का बल मिला। ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रयास किया कि जनता को न्याय दे सकूं वाहेगुरू जी कृपा से देवबंद का कार्यकाल अच्छा रहा। उन्होंने देवबंद की संगत का आभार प्रकट किया। सिविल जज  जिंदल ने कहा कि देवबंद की जनता ने उन्हें जो सम्मान व प्यार दिया वे हमेशा इसे याद रखेंगे। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से न्यायिक अधिकारियों को कृपाण व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली व ईमानदारी की प्रशंसा की। इस दौरान बालेंद्र सिंह, श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, अजय मदान, ईश्वर सिंह, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह, कर्मजीत सिंह एडवोकेट, हर्षप्रीत मनचंदा, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, युवराज अरोड़ा, पिं्रस कपूर आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

निःशुल्क जांच शिविर में 65 लोगों की आंखों व स्वास्थ्य की हुई जांच

newsadmin

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मातृत्व दिवस पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

newsadmin

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

admin

Leave a Comment