उत्तर प्रदेश

प्रदीप बतरा के कैबिनेट मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

neerajtimes.com  देवबंद – पंजाबी समाज देवबंद के संरक्षक व गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार के दामाद व रूड़की से विधायक प्रदीप बतरा के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने व राजन छाबड़ा का नगर पालिका परिषद् देवबंद का मनोनीत सभासद बनने पर पंजाबी समाज देवबंद ने सेठ कुलदीप व राजन छाबड़ा को पटका पहनाकर व मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया।
लाजपत नगर कालोनी स्थित सेठ कुलदीप के निवास पर साथियों सहित पहुंचे पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि प्रदीप बतरा ने अपनी मेहनत व सादगी से पूरे समाज का नाम रोशन किया है। राजन छाबड़ा के रूप में देवबंद नगर पालिका में पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए राज्यमंत्री, पालिका चेयरमैन व नगर कमेटी बधाई की पात्र है।
पूर्व सभासद रवि होरा ने कहा कि उम्मीद है कि राजन छाबड़ा समाज के मुद्दों को पालिका में पुरजोर तरीके से उठाएंगे। समाज की ओर से सेठ कुलदीप व राजन छाबड़ा को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। राजन छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान धर्मपाल महाजन, हरिकृष्ण मल्होत्रा, श्याम लाल भारती, हेमंत गिरधर, गुरजोत सिंह सेठी, वीरेंद्र सिंह उप्पल, योगेश कोहली, बलदीप सिंह, हरविंदर बेदी, चंद्रदीप सिंह, रवि होरा, अवनीश भारती, राजेश ऋषि, सचिन छाबड़ा, बिट्टू सिंह आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

सामाजिक संस्था जमीयत फलाह-ए-इंसानियत की ओर से गरीब बे-सहारा लोगों किते गए कम्बल वितरित

newsadmin

माता-पिता को समर्पित ‘विमला ज्ञान साहित्य मंच’ पर ‘वसंत पंचमी’ विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न

newsadmin

15 जिलों में विकसित होंगे फ्रेंडली फूड फारेस्ट

newsadmin

Leave a Comment