राष्ट्रीय

ऊ० म० विद्यालय बी एम. पी. में स्काउट गाईड प्रशिक्षण का हुआ समापन

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर – आदर्श राजकीय ऊ० म० विद्यालय बी.एम. पी. कम्पाउन्ड नगर क्षेत्र मुसहरी, मुजफ्फरपुर में भारत स्काउट गाईड प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ।इस समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह-विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र मुसहरी मुजफ्फरपुर के श्रीमति मंजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बच्चों को स्काउट गाईड के महत्व को बताया। यह जीवन में अनुशासन, कर्तव्यपालनता, ईमानदारी आत्म निर्भरता, नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने में सहायक होती है। मंच का संचालन अमित कुमार नगर शिक्षक मुसहरी के द्वारा किया गया।
स्काउट गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्काउट प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कराया गया। छात्र छात्राओ के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक
कार्यक्रम की झलकियां समापन समारोह के अवसर पर प्रस्तुत की गई। जिसकी सराहना मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह-विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र मुसहरी मुजफ्फरपुर के श्रीमति मंजू कुमारी द्वारा की गई। उनके द्वारा विधालय के प्रधानाध्यापक की भरी भूरी प्रशंसा करते हुए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए आशीर्वाद वचन प्रदान करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को करने की बात कही ताकि बच्चे सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकार को समय समय पर महसूस करे और लाभान्वित हो।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एकरामुलहक,,सरला श्रीवास समाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक सुनील कुमार (कठपुतली कलाकार) अनिल कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका शामिल रहें।

Related posts

भारत के आत्मविश्वास को पुनर्जीवित करने वाले जननायक प्रधानमंत्री मोदी – विष्णु दत्त शर्मा

newsadmin

वंदेमातरम्:मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता का आदर्श मंत्र – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली

admin

Leave a Comment