राष्ट्रीय

शिबू सोरेन जनजातीय इंटर कॉलेज में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

neerajtimes.com -धोरी (बोकारो) – ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति धोरी , बोकारो द्वारा शिवू सोरेन जनजातीय इंटर कॉलेज ,बोरियो ,साहिबगंज झारखण्ड में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता विषय पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रतिभागियों को टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता और साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया। कुलेश ठाकुर,प्राचार्य ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं यह बहुत ही गंभीर विषय है।
डॉ श्याम कुंवर भारती ,सी ए जी मेम्बर झारखंड रीजन,ट्राई, भारत सरकार ने बताया कभी भी ऑनलाइन kyc नहीं दे ,किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे। फोन पर किसी भी तरह की पुलिस ,सीबीआइ या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। टावर फ्रॉड से बचे । कोई भी अंजान ऐप लोड न करे। बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे।
सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते, निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सिम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते। विशेष जानकारी के लिए जिला के साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलेश ठाकुर,प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के ,शिक्षक विवेकानंद,प्रदीप कुमार यादव और राजकुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ श्याम कुंवर भारती ,महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार, संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी राजू गोप, और और कार्यकर्ता सपन कुमार भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ो छात्र _ छात्राओं ने भाग लेकर इस गंभीर विषय का लाभ उठाया।

Related posts

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर भड़के, यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका

admin

गंगा की अंतर्व्यथा (लघुकथा) – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

लेखिका शिखा गोस्वामी को मिला विभूति अलंकरण अवॉर्ड

newsadmin

Leave a Comment