राष्ट्रीय

शीतलपट्टी में धूमधाम से मनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

neerajtimes.com समस्तीपुर /बिहार  (संवाददाता-प्रकाश कुमार राय)  – समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपट्टी नामक ग्राम में वयोवृद्ध शिक्षाविद् व समाजसेवी राम स्वरूप राय के निजी आवास पर दिनांक – 19 फरवरी, 2026 ( गुरुवार) समय- 11:00 पूर्वाह्न को छत्रपति शिवाजी महाराज की अग्रिम 396 वें पावन जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। यह पावन जयंती समारोह जिले के प्रख्यात व नामचीन सामाजिक संस्था छत्रपति पटेल क्रांतिकारी विचार मंच (रजी.) समस्तीपुर, बिहार के तत्वावधान में मनाई जाएगी। उक्त कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। विदित हो कि कार्यक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों के व विविध विभागों के गणमान्य मुख्य व विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् , दार्शनिक, विचारक, दिग्गज वक्ता, पत्रकार, समाजसेवी व अन्य सैकड़ों व हज़ारों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति होगी। संस्था के संस्थापक व जिलाध्यक्ष जयकृष्ण राय के द्वारा अध्यक्षता की जाएगी।
उक्त कार्यक्रम की बैठक बीती रविवार को छत्रपति पटेल विचार मंच के निजी कार्यालय धर्मपुर, समस्तीपुर, बिहार में की गयी।
मौके पर नवल राय, राम स्वरूप राय, प्रो. भिखारी लाल प्रसाद सिंह, डॉ.जवाहर राय, सज्जन राय, युवा साहित्यकार प्रकाश राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

महिला कल्याण समिति द्वारा भव्य गोष्ठी का अयोजन

newsadmin

ऐसे समझें प्रस्तावित व्यवसायिक इंजीनियर्स विधेयक 2025 को – इंजी. विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आराधिका साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न

newsadmin

Leave a Comment