मनोरंजन

जग डराता है – अनिरुद्ध कुमार

राह कोई कहाँ बताता है,

फर्ज देखों सदा जताता है।

*

झेलता आदमी परेशानी,

मतलबी खेल रंग लाता है।

*

कौन बोलें कहाँ उबारा है,

बेवजह रात-दिन सताता है।

*

लोग बेचैन ढूंढते मंजिल,

देख माहौल दिल जलाता है।

*

धूप या छाँव में भटकते सब,

ना कहीं राह नजर आता है।

*

कौन सोंचे किसे फिकर इतनी,

सब यहाँ जाल में फँसाता है।

*

बेकदर ‘अनि’ भटक रहा यारों,

गजब माहौल जग डराता है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

एएडी के सेवानिवृत्त सैनिकों ने “गगन रक्षक लखनऊ” के बैनर तले मनाया 32 वां स्थापना दिवस

newsadmin

गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को ‘काव्य भूषण’ सम्मान

newsadmin

मुन्नी – जया भराडे बडोदकर

newsadmin

Leave a Comment