मनोरंजन

जग डराता है – अनिरुद्ध कुमार

राह कोई कहाँ बताता है,

फर्ज देखों सदा जताता है।

*

झेलता आदमी परेशानी,

मतलबी खेल रंग लाता है।

*

कौन बोलें कहाँ उबारा है,

बेवजह रात-दिन सताता है।

*

लोग बेचैन ढूंढते मंजिल,

देख माहौल दिल जलाता है।

*

धूप या छाँव में भटकते सब,

ना कहीं राह नजर आता है।

*

कौन सोंचे किसे फिकर इतनी,

सब यहाँ जाल में फँसाता है।

*

बेकदर ‘अनि’ भटक रहा यारों,

गजब माहौल जग डराता है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

धनुषाधाम : जहां आज भी पूजा जाता है सीता स्वयंवर का टूटा धनुष – कुमार कृष्णन

newsadmin

जगो अज्ञानी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

सत्ता सुंदरी की होली – प्रदीप सहारे

newsadmin

Leave a Comment