उत्तर प्रदेश

मुस्लिम फंड देवबंद की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 450 मरीजों की जांच

neerajtimes.com देवबंद (महताब आज़ाद) – मुस्लिम फंड देवबंद के तत्वावधान में रविवार को कस्बा नागल स्थित मुस्लिम फंड देवबंद की ब्रांच में मदनी आई हॉस्पिटल देवबंद की ओर से एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन मुस्लिम फंड देवबंद के सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एस. ए. अजीज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम फंड देवबंद एवं मदनी आई हॉस्पिटल की ओर से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित कर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व देवबंद में मेगा आई कैंप का आयोजन किया गया था और अब नागल में यह शिविर लगाया गया है। सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि उनके पिता मरहूम मौलाना हसीब सिद्दीकी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा में समर्पित किया, और उसी मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नागल व आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
मुस्लिम फंड नागल ब्रांच के मैनेजर साजिद हसन ने जानकारी दी कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सफीना तबस्सुम ने कुल 450 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से करीब 250 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए, जबकि 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका मदनी आई हॉस्पिटल के सहयोग से उपचार किया जाएगा।
शिविर में डॉ. सफीना तबस्सुम के साथ डॉ. जावेद, डॉ. असरार अहमद, डॉ. शहजाद और मोहम्मद तारिक आदि ने विशेष सहयोग किया।इस अवसर पर डॉ. सोहेल, नजम उस्मानी, फैसल मेहदी,अदील सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी सहित नागल ब्रांच और मदनी आई हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

इमरान मसूद पर : उ. प्र. सिख फोरम व पंजाबी समाज ने की कार्रवाई की मांग

newsadmin

टीम योगी में आज वेस्‍ट यूपी के नए चेहरों को भी मिल सकता है स्‍थान

admin

रूबी की कविताओं में मीरा की आंखों का पानी – नरेंद्र गौड़

newsadmin

Leave a Comment