उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला में विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने आयोजन के सफल संचालन हेतु विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने यातायात संकुलन को कम करने को लेकर बैठक ली

newsadmin

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

newsadmin

श्री सतपाल महाराज मा0 मंत्री ने राजकीय नलकूप के निर्माण का लोकार्पण किया

newsadmin

Leave a Comment