उत्तर प्रदेश

दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी का वैयक्तिक आंकलन – यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव

neerajtimes.com – डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी एक निहायत सरल सहज के सामाजिक व्यक्ति हैं। जो आसानी के किसी को भी अपना बनाने में महारत रखते हैं। व्यवहारिक दृष्टि से देखा जाए तो इतने बड़े प्रकाशन का समूह संपादक होकर भी बिना किसी संकोच और अर्थ लाभ की चिंता के बगैर हर कलमकार के लिए अपने समूह का द्वार ही नहीं खोल रखा है, बल्कि उनसे सीधे संपर्क में भी रहने का सतत प्रयास भी करते हैं। प्रोत्साहित करते हैं, विकल्प और विषय तक उपलब्ध कराते हैं। हम कलमकार जब चाहते हैं, सीधे आभासी संवाद कर लेते हैं, मैसेज करते हैं तो भी न्यूनतम समय में प्रतिउत्तर पाते हैं। रचनाओं के अतिरिक्त आभासी आयोजनों के समाचारों को महत्व देकर प्रकाशित कर मनोबल बढ़ाते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत से पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों को जानता हूँ। कई सारे तो कटु अनुभवों के साक्षी हैं। एक रचना छापकर जैसे हमको भारत रत्न की कतार में खड़ा कर दिए हों, इतना अहसान जताते हैं।
पाण्डेय जी को मैं लगभग 4 वर्षों से जानता हूँ, लेकिन मिलने का सौभाग्य 31 मार्च ‘2025को गोरखपुर में मिला। तब महज एक मुलाकात, सानिध्य और संवाद के बाद मेरे भीतर का असमंजस आश्चर्य में बदल गया। आपकी शालीनता, सौम्यता, सरलता, आत्मीयता से बेहद प्रभावित हुआ। विश्वास नहीं होता कि प्रतिष्ठित प्रकाशन /पत्रकारिता के ऊंचे पायदान पर होने के बाद भी अग्रज/अभिभावक/मार्गदर्शक/प्रेरक छवि का साक्षात दर्शन पाकर गदगद हो गया।
सामान्यतया ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका बिना किसी दंभ के निभाते होंगे। लेकिन पाण्डेय जी जैसे लोग अलग ही मिट्टी के होते हैं। जो सबको आगे ले जाने की दिशा में सतत प्रयास करते हों। पाण्डेय जी बिना रुके,थके , विचलित हुए पत्रकारिता/साहित्य/समाज/धर्म/शिक्षा के क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका सतत निभा रहे हैं।
आपके बारे में काफी कुछ लिखा जा सकता है, जो आगे फिर कभी। जन्मदिवस के अवसर पर मैं अग्रज पाण्डेय जी को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सानंद दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बारंबार नमन निवेदन के ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप यूँ अपनी भूमिका निभाते हुए नित नव आयाम स्थापित करते हुए अपनी लकीर को सदैव और बड़ी करते रहें।

  • सुधीर श्रीवास्तव, गोण्डा, उत्तर प्रदेश

Related posts

मेरठ में पकड़े गए PFI के सदस्‍य, देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की थी साजिश

newsadmin

कवि महताब आज़ाद को मिला डा. राधा कृष्णन सम्मान- 2022

newsadmin

कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment