उत्तर प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट बनी मीत चावला

neerajtimes.com -देवबंद – नागल कस्बे की होनहार बेटी मीत चावला की सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति होने पर पंजाबी समाज ने मीत चावला व उनके माता पिता को पटका पहनाकर व स्मृति चिहन देकर अभिनंदन किया।
मीत चावला का अभिनंदन करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार व अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि मीत चावला ने समाज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पंजाबी समाज संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व श्याम लाल भारती ने कहा कि मीत चावला की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि छोटे कस्बों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा देने का काम करेगी। इस दौरान मीत चावला, उनके पिता मनमोहन सिंह चावला व माता ज्योति चावला को समाज की ओर से पटका पहनाकर व दरबार साहब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नागल व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल डाबर, बालेंद्र सिंह, हेमंत गिरधर, राजेश अजमानी, राजीव होरा, बाबा गुलजार सिंह, हेमंत अरोड़ा, कृपाल सिंह, प्रशांत डाबर आदि मौजूद रहे। – रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

भ्रष्टाचार के आरोप में अधिशासी अभियंता बर्खास्त

newsadmin

UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

admin

गोरखपुर से बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, 11वें राउंड में 36 हजार मतों से आगे

admin

Leave a Comment