उत्तर प्रदेश

माता-पिता को समर्पित ‘विमला ज्ञान साहित्य मंच’ पर ‘वसंत पंचमी’ विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com गोण्डा (उ.प्र.) – माता-पिता / सास-ससुर की स्मृतियों को जीवंत रखने के उद्देश्य से अंजू श्रीवास्तव/ सुधीर श्रीवास्तव द्वारा स्थापित ‘विमला ज्ञान साहित्य मंच’ पर ‘वसंत पंचमी’ के उपलक्ष्य में एक आभासी काव्य गोष्ठी का  ‘आयोजन 21 जनवरी को किया गया। गोष्ठी अपराह्न 04.00 बजे से शाम लगभग 07.00 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात मंच संरक्षक डा. सुधीर श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विमला ज्ञान साहित्य मंच संस्थापिका अंजू श्रीवास्तव ने अपने माता-पिता और सास ससुर की स्मृतियों को सहेजने और नवोदित रचनाकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है। मार्गदर्शक अरविंद कुमार ‘अनोखे’ अपने संबोधन में आयोजन में शामिल सभी सम्मानित मनीषियों का स्वागत अभिनंदन किया। संयोजिका डा. निधी बोथरा जैन ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मंच वसंत पंचमी की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि मंच आभासी काव्य गोष्ठी के अलावा विशिष्ट विभूतियों पर लेखन और साझा संकलन के प्रकाशन की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है।
तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 25 कवियों /कवयित्रियों ने नव मनोनीत मार्गदर्शक अरविंद कुमार अनोखे’ को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए ‘वसंत पंचमी’ विषयक कीअपनी मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया।डा. निधी बोथरा
जैन, यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव एवं अरविंद कुमार अनोखे’ ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।
अंत में कवयित्री डा. निधी बोथरा जैन ने आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंच परिवार और उपस्थिति कवियों/ कवयित्रियों का आभार धन्यवाद किया, युवा कवयित्री निवेदिता सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।जबकि वरिष्ठ कवयित्री शकुंतला श्रीवास्तव ने आभार ने अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही गोष्ठी के विराम की घोषणा की।
आयोजन को सफल बनाने में  विभिन्न मंचों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कवियों, कवयित्रियों सहित ललित तिवारी, आदर्श बेरी आदि का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय  गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

Related posts

जहीरपुर गांव में बारिश में भरभराकर गिरा मकान,

newsadmin

लेखक, कवि महताब आज़ाद को मिला काव्य रत्न सम्मान – 2022

newsadmin

टीम योगी में आज वेस्‍ट यूपी के नए चेहरों को भी मिल सकता है स्‍थान

admin

Leave a Comment