उत्तर प्रदेश क्राइम

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह आगरा से गिरफ्तार

एटा की अलीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस ने गुरुवार देर शाम को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें पिछले दिनों से लगातार बढ़ती जा रही थीं। जमीन पर अवैध कब्जा साहित कई अन्य मामलों में उनके खिलाफ लगातार मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में विधायक सहित उनके स्वजनों को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले दिनों से प्रयासरत थी।

इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर धारा 82 की कार्रवाई की थी। जल्द गिरफ्तारी या कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जनपद की पुलिस ने पिछले दिनों बैंड बाजों के साथ उनके आवास पर मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किये थे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की तलाश करते हुए आखिरकार उन्हें आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद जनपद में राजनैतिक माहौल देर रात तक हलचल पकड़े रहा। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को आगरा से गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 18 अप्रेल को गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

यूक्रेन में फंसे छात्र ने बताया- बम गिरने से पहले बज रहे सायरन

admin

दागी गोली कानपटी पे हुए चंद्रशेखर बलिदान – डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए शाहनवीर के खाते मे 61000 रुपए की धनराशि कराई वाप

newsadmin

Leave a Comment